फतेहपुर, मार्च 29 -- असोथर। थाना क्षेत्र के जलमामऊ गांव में पुश्तैनी जमीन के विवाद को लेकर चाचा-भतीजे के बीच जमकर मारपीट हो गई, जिसमें दोनों पक्ष घायल हो गए। गांव के धनंजय मिश्रा और उनके चाचा गोरखनाथ के बीच लंबे समय से जमीन को लेकर विवाद चल रहा था। फसल कटान को लेकर विवाद बढ़ा और दोनों ओर से लाठी-डंडे चलने लगे। इस दौरान दिव्यांग धनंजय भाग नहीं सके और उन्हें गंभीर चोटें आईं, वहीं गोरखनाथ का भी सिर फट गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...