प्रतापगढ़ - कुंडा, अप्रैल 6 -- कुंडा। नगर पंचायत कुंडा के रजनपुर मोहल्ला निवासी 35 वर्षीय रामलाल पटेल ने पुलिस को तहरीर दी। चार अप्रैल की रात करीब आठ बजे उसके भतीजे सुनील कुमार ने जमीन के बंटवारे की रंजिश में उसे मारा पीटा, जिससे वह गंभीर घायल हो गया। पुलिस ने घायल का सीएचसी में इलाज कराया। पीड़ित रामलाल की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी सुनील कुमार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...