इटावा औरैया, मई 12 -- बसरेहर। थाना क्षेत्र के गांव रामनगर में भू के विवाद को लेकर दो पक्षों में जमकर मारपीट हो गई। लाठी-डंडों और ईंट-पत्थर चलने से तीन लोग घायल हो गए। गांव निवासी मोहर सिंह पुत्र भिम्म लाल ने बताया कि वह अपने प्लाट पर काम करा रहे थे। इसी दौरान गांव के कुछ लोग वहां पहुंचे और प्लाट को अपना बताते हुए विवाद करने लगे। बात बढ़ने पर दोनों पक्षों में कहासुनी शुरू हो गई। आरोप है कि विरोध करने पर दूसरे पक्ष के लोगों ने लाठी-डंडों और ईंट-पत्थरों से हमला कर दिया। मारपीट में मोहर सिंह, पुष्पा देवी पत्नी हरिओम और शिववीर सिंह पुत्र मोहर सिंह घायल हो गए। यह भी पढ़ें- भूमि विवाद में मारपीट, एक ही परिवार के तीन सदस्य घायल घटना के बाद घायलों ने थाने पहुंचकर पुलिस को प्रार्थना पत्र दिया। पुलिस ने तीनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेज...