प्रतापगढ़ - कुंडा, मई 17 -- सुवंसा, हिन्दुस्तान संवाद। सुवंसा नगर पंचायत के वार्ड संख्या 14 रामपुर में रविवार सुबह जमीन के विवाद को लेकर दो पक्षों में जमकर लाठियां चलीं। जिसमें दोनों पक्षों से नौ लोग घायल हो गए। घटना के बाद क्षेत्र में अफरातफरी का माहौल बन गया। घायलों को अस्पताल भेजकर पुलिस मामले की जांच कर रही है। रामपुर वार्ड निवासी संतरा देवी को प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत आवास स्वीकृत हुआ है। आरोप है कि वह अपनी जमीन पर आवास निर्माण कार्य करा रही थीं। इसी दौरान पड़ोस के रहने वाले जंग बहादुर, काशी प्रसाद तथा उनके कुछ साथी मौके पर पहुंचे और निर्माण कार्य रुकवाने लगे। विरोध करने पर दोनों पक्षों में कहासुनी शुरू हो गई, जो देखते ही देखते मारपीट में बदल गई। आरोप है कि लाठियों से हुई मारपीट में एक पक्ष से संतरा देवी, उनके पति बबन, पुत्र चंद...