जमीन के विवाद में चचेरे भाई को मारी गोली, रेफर
हमीरपुर, जून 12 -- हमीरपुर, संवाददाता। जरिया थानाक्षेत्र के करियारी गांव में शुक्रवार दोपहर पट्टे की जमीन को लेकर हुए विवाद में एक युवक को उसके चचेरे भाई ने तमंचे से गोली मार दी। गोली बाईं जांघ में लगने से युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने उसे एंबुलेंस की मदद से सीएचसी पहुंचाया। घटना के बाद आरोपी फरार हो गया। घायल को प्राथमिक उपचार के बाद मेडिकल कॉलेज उरई रेफर किया गया है। करियारी गांव निवासी 36 वर्षीय अर्जुन पुत्र मुरलीधर का अपने चचेरे भाई कन्हैया पुत्र इंद्रपाल से पट्टे की जमीन को लेकर विवाद चल रहा था। शुक्रवार दोपहर करीब 3.30 बजे दोनों के बीच कहासुनी हो गई। आरोप है कि विवाद बढ़ने पर कन्हैया ने 315 बोर के तमंचे से अर्जुन पर फायर कर दिया। गोली उसकी बाईं जांघ में जा लगी और वह लहूलुहान होकर जमीन पर गिर पड़ा。
घटना का विवरण गोली चलने की...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.