जमीन के विवाद में कोर्ट परिसर में अधिवक्ता पर हमला
लखनऊ, अप्रैल 9 -- लखनऊ, वरिष्ठ संवाददाता।जमीन के विवाद में बुधवार दोपहर जिला न्यायालय परिसर में कुछ लोगों ने अधिवक्ता आरिफ अहमद पर हमला बोल दिया। उन्हें जमकर पीटा। हमले में अधिवक्ता गंभीर रूप से घायल हो गए। अधिवक्ता के साथी ने तीन नामजद और 25 अज्ञात के खिलाफ वजीरगंज थाने में मुकदमा दर्ज कराया है।इंस्पेक्टर वजीरगंज राजेश कुमार त्रिपाठी के मुताबिक अधिवक्ता आरिफ अहमद का जानकीपुरम में रहने वाले राहुल प्रियदर्शी और महानगर के विकास और रणजंय सिंह से जमीन को लेकर विवाद चल रहा है। आरिफ अहमद बुधवार दोपहर साथी अधिवक्ता मो. शमीम के साथ मुकदमे की पैरवी के लिए सिविल कोर्ट गए थे। कोर्ट से पैरवी करके लौट रहे थे। इस बीच वहां पर राहुल, विकास और रणंजय करीब 25 लोगों के साथ मिले। उन्होंने गाली-गलौज और अभद्रता शुरू कर दी। विरोध पर हमला बोल दिया। धारदार हथियार ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.