जमीन के विवाद में किशोर की कुल्हाड़ी से हत्या, मां-बहन घायल
प्रतापगढ़ - कुंडा, जुलाई 8 -- मदाफरपुर, हिन्दुस्तान संवाद। विवादित जमीन पर मेड़ बांधने का विरोध करने पर परिवार के ही लोगों ने किशोर उसकी मां और बहन को डंडे, कुल्हाड़ी से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। किशोर की प्रयागराज में मौत हो गई। मां और बहन का मेडिकल कॉलेज में इलाज चल रहा है। जानकारी पर कंधई पुलिस के साथ एएसपी पूर्वी, सीओ पट्टी ने मौके पर पहुंचकर जानकारी ली। आरोपी घर से फरार हो गए थे। कंधई थाना क्षेत्र के कोनी गांव निवासी पृथ्वीपाल पटेल का परिवार के लोगों से ही जमीन विवाद चल रहा है। आरोप है कि विरोधी वहां मकान बना चुके हैं। बुधवार दोपहर पृथ्वीपाल मुकदमे की पैरवी में पट्टी तहसील गया था। तभी विरोधी विवादित जमीन पर मेड़ बांधने लगे। पृथ्वीपाल के दो बेटी और दो बेटे में दूसरे नंबर का 14 वर्षीय बेटा प्रवेश पटेल मना करने लगा तो मेड़ बांधन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.