हाथरस, जनवरी 28 -- सिकंदराराऊ। पुराने जमीन के विवाद को लेकर चल रही बातचीत के दौरान नामजदों ने लाठी डंडा सरिया फावडा तथा तमंचों की वटों से प्रहार कर पुत्रों को घायल करने का आरोप लगाते हुए कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई है। जानकारी के अनुसार मोहल्ला नौखेल लौटकुआ निवासी कमर पुत्र शरीफ ने कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराते हुए कहा है कि 24 जनवरी को साढे 11 बजे की लगभग घर पर बैठकर जमीन के विवाद को लेकर बातचीत हो रही थी। इसी दौरान इमरान, इरफान, सलमान, शाहरुख, पुत्रगण मोहम्मद उमर निवासी लौटकुआ आमीर घर पर आए। और मेरे पुत्रों अनीस और जीशान को एक षड्यंत्र के तहत वह गाली गलौज करने लगे जिसका विरोध करने पर उन्होंने लाठी, डंडो, सरिया, फावडा तथा तमंचों की बट से हमला करके दोनो को गंभीर घायल कर दिया। उक्त घटना की रिपोर्ट कोतवाली पुलिस ने पांच नामजदों के खिलाफ ...