बदायूं, मार्च 24 -- जमीन विवाद से आक्रोशित पूर्व सभासद मोबाइल टावर पर चढ़ गया और वजीरगंज के पूर्व ब्लाक प्रमुख समेत कुछ लोगों पर उसकी जमीन को विवादित घोषित कर आगे बोर्ड लगाने का आरोप लगाया। उन्होंने पूरे मामले की न्यायिक जांच की मांग करते हुए कहा कि यदि वह दोषी हैं तो उन पर कार्रवाई हो, अन्यथा आरोपियों के खिलाफ सख्त कदम उठाए जाएं। करीब 10 घंटे से अधिक समय तक चले इस घटनाक्रम में पुलिस और प्रशासन के अधिकारी उन्हें समझाने में जुटे रहे। हालांकि बाद में समझाने पर वह नीचे उतरा। मामला बिसौली कोतवाली क्षेत्र में एमएम हाईवे स्थित बैंक ऑफ बड़ौदा के पास लगे मोबाइल टावर का है। नगर पालिका बिसौली के वार्ड नंबर 5 मोहल्ला होली चौक निवासी पूर्व सभासद विजय कोली सोमवार को जमीन विवाद के चलते टावर पर चढ़ गए। टावर पर चढ़कर उन्होंने एक वीडियो जारी करते हुए बताय...