प्रयागराज, मई 13 -- डीएम ने बुधवार को जनसुनवाई में जमीन के विवादों का तत्काल निस्तारण करने के लिए निर्देश दिए। करछना, बारा, मेजा तहसील से आए मामलों पर वहां के एसडीएम को निर्देश दिए कि ऐसे मामलों का निस्तारण तत्काल कराएं। तहसील स्तर पर निस्तारण होने की दशा में नागरिकों को अनावश्यक रूप से शहर तक नहीं भटकना होगा। जनसुनवाई में एडीएम वित्त एवं राजस्व विनीता सिंह आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...