बिहारशरीफ, मार्च 12 -- सिलाव थाना क्षेत्र के नानंद गांव में हुई घटना भाई ने सौतेली बहन समेत तीन के खिलाफ दिया आवेदन नालंदा, निज संवाददाता। सिलाव थाना क्षेत्र के नानंद गांव में सौतेले भाई-बहन के परिजनों के बीच गुरुवार की सुबह जमीन के लिए जमकर गोलीबारी हुई। स्व. हरिप्रसाद सिंह के पुत्र श्रीकांत कुमार और पुत्री उमा किरण कुमारी के परिजन के बीच गोलीबारी की घटना में किसी के जख्मी होने की सूचना नहीं है। श्रीकांत ने बहन समेत तीन लोगों पर मुकदमा के लिए आवेद दिया है। आवेदन के अनुसार श्रीकांत अपनी मां और बहन के साथ सरसो की फसल काट रहे थे। तभी उमा अपने पति ईं. अनिल के साथ पहुंची और फसल काटने से रोकने लगी। अचानक फायरिंग करने लगे। ग्रामीणों ने किसी तरह बीच-बचाव कर मामला शांत करवाया। उन्होंने कई राउंड फारिंग करने का आरोप लगाया है। 31 डिसमिल जमीन का है व...