बिहारशरीफ, मई 28 -- बड़े भाई ने छोटे भाई के परिवार को पीटा, वीडियो वायरल लहेरी थाना क्षेत्र के मेहरपर मोहल्ले में हुई घटना फोटो : लहेरी थाना-लहेरी थाना क्षेत्र के मेहरपर मोहल्ले में सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई मारपीट की घटना। बिहारशरीफ, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। लहेरी थाना क्षेत्र के मेहरपर मोहल्ले में जमीन के एक टुकड़े के लिए सगे भाइयों के बीच मारपीट हो गयी। आरोप है कि बड़े भाई ने अपने समर्थकों के साथ छोटे भाई के परिवार को पीटा। औरत व बच्ची को भी नहीं छोड़ा। घटना में छोटा भाई समेत उसके परिवार के चार लोग जख्मी हो गये हैं। घटना मंगलवार की रात की बतायी जाती है। मारपीट का वीडियो सोशल मिडिया पर वायरल हो गया है। घायल अजय शर्मा, सोनिया देवी, तानिया को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना के बाद से पीड़ित परिवार डर के साये में जी रहे...