प्रतापगढ़ - कुंडा, जुलाई 24 -- जेठवारा थाना क्षेत्र के सराय सेवक निवासी दीनानाथ की मौत के बाद जमीन की वरासत उसकी पत्नी सूरज कली के नाम हो रही है। सूरजकली के अनुसार छोटा बेटा राकेश उसके साथ रहता है। बड़े बेटे बादल, धर्मेंद्र बहुएं सुमन, मोहिनी उसकी जमीन लेने के लिए उसे धमकाते हैं और छोटे बेटे की हत्या करने की धमकी देते हैं। सूरजकली ने दो बेटों और बहुओं के खिलाफ केस दर्ज कराया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...