जमीन के लिए पटना में खूनी भिड़ंत, बीच सड़क चली ताबड़तोड़ गोलियां; दो को गोली लगी
पटना, अप्रैल 6 -- Patna News: राजधानी पटना के गोपालपुर थाना क्षेत्र में सोमवार को जमीन के एक विवाद ने खूनी मोड़ ले लिया। दो गुटों के बीच वर्चस्व की लड़ाई इस कदर बढ़ी कि लाठी-डंडों के बाद सीधे गोलियां चलने लगीं। इस हिंसक झड़प में दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना के बाद से पूरे इलाके में तनाव का माहौल है।दो बीघा जमीन के लिए हुआ विवाद मामला लगभग दो बीघा जमीन के मालिकाना हक से जुड़ा हुआ है। पुलिस के अनुसार, इस जमीन को लेकर ओमप्रकाश और जितेंद्र कुमार के बीच लंबे समय से तनातनी चल रही थी। स्थानीय लोगों ने बताया कि विवाद कोई नया नहीं था, बल्कि दो दिन पहले भी दोनों पक्षों के बीच तू-तू मैं-मैं और हल्की मारपीट हुई थी। लेकिन सोमवार को बादशाही पइन के पास दोनों पक्ष एक बार फिर आमने-सामने आ गए। शुरु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.