धनबाद, अप्रैल 25 -- झारखंड विधानसभा की विशेष समिति (प्रश्न एवं ध्यानाकर्षण) द्वारा सितंबर 2025 में धनबाद जिले में किए गए स्थल अध्ययन के दौरान प्राप्त जन-आवेदनों पर जिला प्रशासन ने गंभीरता से कार्रवाई शुरू कर दी है। उक्त सभी जन-आवेदन जिला भूमि प्रकोष्ठ को हस्तांतरित किए गए थे, जिनके आलोक में संबंधित मामलों की सुनवाई शुक्रवार को अपर समाहर्ता सह अध्यक्ष, डिस्ट्रिक्ट लैंड सेल विनोद कुमार की अध्यक्षता में अपर समाहर्ता कक्ष में संपन्न हुई। शुक्रवार को हुई सुनवाई के दौरान रैयतों द्वारा प्रस्तुत विभिन्न मामलों पर विस्तार से विचार किया गया। इस क्रम में भारत कोकिंग कोल लिमिटेड के प्रतिनिधियों का पक्ष भी गंभीरता से सुना गया। यह भी पढ़ें- जनता दरबार में डीसी ने सुनीं शिकायतें दोनों पक्षों की दलीलों को ध्यानपूर्वक सुनने के उपरांत अपर समाहर्ता द्वारा आ...