लखनऊ, दिसम्बर 10 -- लखनऊ, कार्यालय संवाददाता मरकजी शिया चांद कमेटी के अध्यक्ष मौलाना सैयद सैफ अब्बास नकवी की अध्यक्षता में एक प्रतिनिधिमंडल ने हुसैनाबाद ट्रस्ट के चेयरमैन जिलाधिकारी विशाख जी और हुसैनाबाद ट्रस्ट के सचिव के साथ बैठक की। बैठक में बीती 30 अक्तूबर को दिए ज्ञापन के सम्बंध में बातचीत हुई। मौलाना सैयद सैफ अब्बास नकवी ने बताया कि लगभग एक घंटे चली बैठक में यह फैसला हुआ कि हुसैनाबाद ट्रस्ट नींबू पार्क के पास जो जमीन सड़क चौड़ीकरण के सिलसिले में ली जा रही है, उसके बदले में शेष जमीन पर दुकानों का निर्माण कराकर शिया समुदाय को देने के लिए हुसैनाबाद ट्रस्ट के चेयरमैन तैयार हैं। इसके अलावा जुमा मस्जिद तहसीन गंज में मौजूद गुसलखाने का निर्माण जल्द से जल्द शुरू किया जाएगा और हुसैनाबाद के दोनों गेटों की मरम्मत का काम बहुत जल्द शुरू होगा। मौलाना...