बदायूं, अप्रैल 10 -- क्षेत्र के गांव बनगढ़ में भाइयों के बीच बंटवारे को लेकर कहासुनी के दौरान एक पक्ष ने सरिया और ईंट से हमला कर दिया, जिसमें एक युवक समेत दो लोग घायल हो गए। पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। थाना क्षेत्र के गांव बनगढ़ निवासी शिशुपाल सिंह ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वह अपने भाइयों ऋषिपाल और कृष्णपाल सिंह के साथ घर पर बंटवारे को लेकर बातचीत कर रहे थे। इसी दौरान आपस में विवाद बढ़ गया। आरोप है कि तभी भाई ऋषिपाल के बेटे अमन और टिकू वहां पहुंच गए और गाली-गलौज करते हुए मारपीट शुरू कर दी। मारपीट में शिशुपाल सिंह का पुत्र राहुल और उसकी पत्नी वंदना घायल हो गए।घटना के बाद परिजन घायलों को लेकर थाने पहुंचे और पुलिस को तहरीर दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर अमन और टिकू पुत्रगण ऋषिपाल सिंह तथा ऋषिपाल सिंह पुत्र मुलाय...