उरई, जुलाई 24 -- जालौन। संवाददाता पैतृक जमीन के बंटवारे को लेकर बेटे ने पिता के साथ अभ्रदता कर दी। पीड़ित पिता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी बेटे के खिलाफ शांतिभंग की कार्रवाई की है।कोतवाली क्षेत्र के ग्राम सूरजपुरा निवासी जगराम ने पुलिस को बताया कि बेटा अजय कुमार पैतृक जमीन के बंटवारे को लेकर अक्सर विवाद करता रहता है। उन्होंने कई बार समझाया कि समय आने पर वह बंटवारा कर देंगे। लेकिन वह बंटवारे को लेकर अक्सर उग्र हो जाता है। आरोप लगाया कि शुक्रवार की सुबह वह बंटवारे को लेकर विवाद कर रहा था, जब उन्होंने रोका तो अभद्रता करते हुए गाली, गलौज कर दी। पीड़ित पिता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी बेटे के खिलाफ शांतिभंग की कार्रवाई की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...