मुरादाबाद, मई 31 -- थाना क्षेत्र के गांव अब्दुल्लापुर में रविवार को जमीन के बंटवारे को लेकर एक ही परिवार के दो पक्षों के बीच विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों पक्षों के बीच जमकर लाठी-डंडे चले, जिसमें सात लोग घायल हो गए। घटना के बाद गांव में अफरा-तफरी मच गई। गांव निवासी इरशाद और उस्मान पक्ष का परिवार के ही दिलशाद से जमीन के बंटवारे को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा था। रविवार को जमीन के हिस्से में कम-ज्यादा को लेकर दोनों पक्षों के बीच कहासुनी हो गई। देखते ही देखते विवाद बढ़ गया ओर दोनों तरफ से लाठी-डंडों से हमला शुरू हो गया। मारपीट में एक पक्ष से मेराज पुत्र इरशाद, बिलकिस पत्नी उस्मान, निजाम पुत्र उस्मान, अरमाना पत्नी इरशाद तथा शबाना पुत्री उस्मान घायल हो गए। वहीं दूसरे पक्ष से अरवाज़ पुत्र नासिर हुसैन और दिलशाद पुत्र जाहिद को गंभीर चोटें आईं। सभी ...