जमीन के फर्जी दस्तावेज के आधार पर धोखाधड़ी करने का मामला दर्ज
सीवान, मई 10 -- भगवानपुर हाट, एक संवाददाता। प्रखंड क्षेत्र के सहसरांव गांव के 10 कट्ठा जमीन को फर्जी दस्तावेज के आधार पर धोखाधड़ी कर हड़पने का मामला शनिवार को थाने में दर्ज किया गया है। इस मामले में सहसरांव गांव के राजनाथ साह के आवेदन के आधार पर भूमि के दस्तावेजों की जांच कर गांव के नौ लोगों के खिलाफ शनिवार को धोखाधड़ी कर फर्जी दस्तावेज के आधार पर जमीन हड़पने की प्राथमिकी दर्ज की गई है। थानाध्यक्ष आशुतोष कुमार सिंह ने बताया कि अनुमंडल पदाधिकारी महाराजगंज के कार्यालय के निर्देशानुसार सहसरांव गांव के नौ लोगों रविन्द्र पटेल, मनोज पटेल, राजेश पटेल, राजू पटेल, चंदन पटेल, मनीष पटेल, शुभम पटेल, संतोष पटेल, प्रिंस पटेल के खिलाफ फर्जीवाड़ा कर थाना नम्बर 382, खाता नंबर 83, सर्वे नंबर 1489, रकबा 10 कट्ठा का फर्जी दस्तावेज तैयार कर धोखाधड़ी कर जमीन हड...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.