गाज़ियाबाद, जनवरी 28 -- ट्रांस हिंडन, संवाददाता। साहिबाबाद थाना क्षेत्र में कारोबारी को आगरा स्थित प्लॉट के फर्जी कागजात दिखाकर 60 लाख रुपये हड़पने वाले प्रॉपर्टी डीलर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। प्रॉपर्टी डीलर ने प्लॉट के फर्जी कागजात बनावा कर वारदात को अंजाम दिया था। एसीपी साहिबाबाद श्वेता यादव ने बताया कि कारोबारी सुशील गुप्ता ने 19 नवंबर 2025 को इस मामले में मुकदमा दर्ज करवाया था। सुशील गुप्ता ने बताया था कि प्रॉपर्टी डीलर पप्पू राघव उर्फ हरेंद्र ने आगरा विकास प्राधिकरण के दो प्लॉट अपने पास होने की बात कही थी। साथ ही सस्ते दाम में उन्हें बिक्री करने का झांसा दिया। यह आश्वासन भी दिया कि दोनों प्लॉट को वह ऊंचे दाम में बिकवा कर उन्हें आर्थिक लाभ भी दिलाएगा। वह प्रॉपर्टी डीलर के झांसे में आ गए और उसे 60 लाख रुपये दे दिए। जब प्लॉट या ...