बागपत, जून 23 -- बागपत। बालैनी थाने में तैनात होमगार्ड की दबंगई का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसमें अपनी जमीन के पैसे मांगने आई महिला और उसकी बेटी के साथ होमगार्ड मारपीट करता नजर आ रहा है। वहीं पीड़िता ने पुलिस पर कार्रवाई न करने का आरोप लगाया। हालांकि हिन्दुस्तान वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। सिंघावली अहीर क्षेत्र के सैड़भर गांव निवासी महिला नूरी पत्नी अलीमुद्दीन ने बताया कि दो वर्ष पहले बालैनी निवासी होमगार्ड कल्लू ने उससे एक बीघा जमीन ली थी। तब होमगार्ड ने कहा था कि वह महिला को बालैनी में 150 गज का मकान और बाकी पैसे नकद दे देगा। महिला ने बताया कि दो साल बाद भी कल्लू ने उसे न तो मकान दिया और न ही पैसे दिए। रुपये मांगने पर आरोपी धमकी देता है। शनिवार को पीड़ित महिला नूरी अपनी बेटी के साथ कल्लू के घर जमीन के रुपये मांगने प...