एटा, मई 8 -- दहेलिया पूठ में प्रशासनिक टीम की छापेमारी के दौरान जमीन के नीचे मिले गुप्त टैंक के मामले में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। टैंक से डीजल मिश्रित पेट्रोलियम पदार्थ मिलने के बाद दो भाइयों के खिलाफ आवश्यक वस्तु अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कराया गया है। थाना जसरथपुर क्षेत्र की ग्राम पंचायत दहेलिया पूठ के प्रधान ललित मोहन मिश्रा ने 27 अप्रैल को डीएम को शिकायती पत्र देकर आरोप लगाया था कि गांव निवासी बलवीर सिंह यादव अवैध गतिविधियों में संलिप्त है। कब्जाई गई जमीन पर भूमिगत टैंक बना रखा है। टैंक में अवैध रूप से एल्कोहल और अन्य ज्वलनशील पदार्थ की आशंका व्यक्त की थी। क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी दिग्विजय, पूर्ति निरीक्षक एके राणा, पूर्ति निरीक्षक धारणा चौहान और आबकारी निरीक्षक अनुराग सिंह की संयुक्त टीम ने 4 मई को मैनपुरी-अलीगंज रोड स्थित बहुउद्दे...