मोतिहारी, मई 26 -- तुरकौलिया। रघुनाथपुर में जमीन दिलाने के नाम पर एक महिला से 9 लाख रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। पीड़ित महिला आरती कुमारी, पहाड़पुर थाना के पकड़िया गांव निवासी राहुल कुमार की पत्नी हैं। थाना में आवेदन देकर प्राथमिकी दर्ज कराई है। एफआईआर में आरती कुमारी ने बताया है कि उनका मायका रघुनाथपुर गंडक कॉलोनी में है। वहीं के संतोष कुमार, कलवारी टोला निवासी पवन कुमार, लक्ष्मीपुर कचहरिया टोला की कांति देवी और उनके पुत्र राजमोहन राय ने मिलकर ठगी की है। आरोप है कि इन लोगों ने पहले 9 लाख रुपये ले लिए और रजिस्ट्री कराने का आश्वासन दिया। यह भी पढ़ें- जमीन के नाम पर 9 लाख की ठगी महिला का कहना है कि जब वह जमीन की रजिस्ट्री कराने की बात करने लगी, तो आरोपित लगातार टालमटोल करते रहे। बाद में जब उन्होंने रजिस्ट्री नहीं होने पर पैसे वापस कर...