अलीगढ़, जून 7 -- अतरौली, संवाददाता। जमीन दिलाने के नाम पर व्यापारी से साढ़े चार लाख रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। पीड़ित की तहरीर पर थाना अतरौली पुलिस ने तीन नामजद आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। रायपुर मुंजफ्ता निवासी महेश कुमार पुत्र राम सिंह ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वह लोधी फर्नीचर हाउस, निकट फायर स्टेशन रामघाट रोड अतरौली में दुकान चलाते हैं। करीब सात माह पूर्व सुमित कुमार नाम का व्यक्ति खुद को दिल्ली का बताकर अशोक कुमार पुत्र पप्पू सिंह निवासी निजरा गोकुलपुर, थाना सिकंदराराऊ, हाथरस को लेकर दुकान पर आया। अशोक ने अपना नाम रमेश चंद्र बताया। आरोपियों ने मौजा तेह्रा, तहसील कोल, अलीगढ़ के गाटा संख्या 429 की 20 बीघा जमीन 9,65,000 रुपये प्रति बीघा के हिसाब से तय कर दी। 6 जून 2025 को सुमित के कहने पर मनीष कुमार...