लखनऊ, मई 4 -- लखनऊ, वरिष्ठ संवाददाता।प्लाट दिलाने के नाम पर एलआईसी एजेंट ने व्यवसायी विमल कुमार पांडेय से 52.60 लाख रुपये ठग लिए। इंस्पेक्टर पीके सिंह के मुताबिक व्यवसायी विमल कुमार पांडेय मधुबन नगर आलमबाग के रहने वाले हैं। उन्होंने तहरीर देकर बताया कि छोटा बरहा के रहने वाले सतीश कुमार शुक्ला एलआईसी एजेंट हैं। उन्होंने वर्ष 2016-17 में सरोजनीनगर तहसील के खसरखारा गांव में दो बीघा जमीन दिलाने की बात कही थी। जमीन देखी सौदा तय हो गया। वर्ष 2016-19 तक के बीच उन्हें कई किस्तों में नकद और विभिन्न बैंक खातों में 52.60 लाख रुपये दिए। रुपये देने के बाद सतीश से भूखंड का विक्रय विलेख कराने के लिए कहा। इस पर वह टाल मटोल करने लगे मुकदमा दर्ज किया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.