बाराबंकी, अप्रैल 23 -- बाराबंकी। सतरिख थाना क्षेत्र में जमीन खरीद-फरोख्त के नाम पर धोखाधड़ी और जालसाजी कर पीड़ित से लाखों की ठगी की गई। स्थानीय पुलिस द्वारा कार्रवाई नहीं किये जाने पर पीड़ित ने एसपी से शिकायत की। एसपी के आदेश पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। लखनऊ के थाना चिनहट के सेमरा गांव निवासी सुमन कुशवाहा पुत्री राधेश्याम कुशवाहा ने बताया कि जहीर अहमद, उनकी पत्नी नगमा अहमद, सतपाल सिंह, भूमि स्वामिनी मुन्नी देवी, उनके दामाद अतुल वाजपेयी समेत अन्य लोगों ने आपसी मिलीभगत से सुनियोजित षड्यंत्र के तहत उन्हें जमीन खरीदने के नाम पर झांसे में लिया।आरोप है कि नगमा अहमद ने पहले जमीन दिखाकर विश्वास में लिया और बाद में अन्य आरोपियों से मिलवाया। यह भी पढ़ें- जमीन के नाम पर लाखों की ठगी, एसपी के आदेश पर केस दर्ज सभी ने मिलकर जमीन को वैध बताते हुए लगभग...