गोरखपुर, जनवरी 2 -- गुलरिहा, हिन्दुस्तान संवाद। गुलरिहा क्षेत्र का एक व्यक्ति ने जमीन बेचने के नाम पर 14.24 लाख रुपये लिया और हड़पकर गया,बैनामा करने की बात करने पर टाल मटोल कर रहा है। सीओ गोरखनाथ के आदेश पर गुलरिहा पुलिस ने आरोपित युवक के खिलाफ जालसाजी का केस दर्ज कर मामले की जांच कर रही है। जानकारी के मुताबिक, गोरखनाथ क्षेत्र के राजेंद्र नगर निवासी संजय सिंह का आरोप है कि गुलरिहा क्षेत्र के मंगलपुर बड़ी कोइलहिया निवासी शशि कपूर वर्तमान में हैदराबाद में रहता है। जो अपनी जमीन बेचने के नाम पर 14.24 लाख रुपए लेकर हड़पकर गया। आरोपित से जमीन बैनामा करने की बात कहने पर टालमटोल करता रहा,अब फोन उठाना बंद कर दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...