मिर्जापुर, अप्रैल 11 -- मिर्जापुर, संवाददाता। अदलहाट थाना क्षेत्र के मुजफ्फरपुर में जमीन के नाम पर लाखों रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। ठगी के शिकार मां-बेटे की तहरीर पर पुलिस दो आरोपियों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर जांच शुरु कर दी है। सोनभद्र जिले के रेनुकूट (पिपरी) गांव निवासी शीला देवी और उनके पुत्र हिमांशु कुमार ने अदलहाट के मुजफ्फरपुर (परगना भुईली) में जमीन खरीदी थी। आरोप हैकि विक्रेता सुषमा उपाध्याय (निवासी जमशेदपुर, झारखंड) और शनि कुमार सिंह (निवासी वाराणसी) ने जमीन का बैनामा कर पूरा पैसा ले लिया, लेकिन अब वें जमीन पर कब्जा नहीं दे रहे हैं। कब्जा दिलाने और पैसे वापस करने की बात की तो आरोपियों ने उन्हें धमकी देना शुरु कर दिया। शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी दी। पीड़ित शीला देवी ने बताया कि जमीन के लिए बैंक से कर्ज लिया था। जि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.