धनबाद, जून 11 -- धनबाद। जमीन के नाम पर ठगी मामले में बुधवार को धनबाद थाने में तीन आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई। धैया के आईएसएम खटाल निवासी अमित कुमार सिंह ने धोखाधड़ी कर 20 लाख रुपए का चूना लगाने का आरोप लगाया। आवेदन में बताया कि धनसार थाना क्षेत्र के आरके पांडेय, धैया निवासी रैयत बहादुर मंडल और निमाई मंडल ने उन्हें धैया में जमीन दिखाई। छह डिसमिल जमीन 26 लाख रुपए में बेचने की बात कही। इसके एवज में उनसे दो किस्तों में 12 लाख रुपए ले लिए। जमीन पर बाउंड्री में आठ लाख रुपए खर्च हुआ। इसके बाद भी उनके नाम जमीन रजिस्ट्री नहीं की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...