गिरडीह, मई 23 -- झारखंडधाम, प्रतिनिधि। हीरोडीह थाना क्षेत्र के बंगारू गांव में शुक्रवार शाम चंद डिसमिल जमीन के विवाद ने खूनी रूप ले लिया। जमीन को लेकर सगे भाई भोला यादव और इंद्रदेव यादव के बीच कहासुनी इतनी बढ़ गई कि दोनों कुल्हाड़ी लेकर एक-दूसरे पर टूट पड़े। देखते ही देखते दोनों भाई लहूलुहान होकर जमीन पर गिर पड़े। घटना से गांव में अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही हीरोडीह थाना प्रभारी महेश चंद्रा पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और दोनों घायलों को तत्काल इलाज के लिए अस्पताल भिजवाया। गंभीर स्थिति को देखते हुए एक घायल को धनबाद तथा दूसरे को रांची रेफर किया गया। यह भी पढ़ें- डुमरा में विवाद में दो पक्षों के बीच मारपीट, आधा दर्जन जख्मी बताया जा रहा है कि इंद्रदेव यादव की हालत चिंताजनक बनी हुई है। घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल है। पुलिस पूरे म...