लखीमपुरखीरी, जुलाई 14 -- गोला गोकर्णनाथ/भीखमपुर। दक्षिण खीरी वन प्रभाग में बाघों के लगातार बढ़ते हमलों ने वन विभाग की चिंताएं बढ़ा दी हैं। बाघों की कोई सटीक तस्वीर या लोकेशन न मिलने के बाद अब विभाग ने अपनी सर्च रणनीति में बड़ा बदलाव किया है। जमीनी निगरानी में नाकामी के बाद, अब बाघ की तलाश के लिए आसमान से ड्रोन उड़ाए जाएंगे। यह काम शुरू भी हो गया है। बीते 29 जून को एक किसान और फिर 13 जुलाई को एक अन्य ग्रामीण पर बाघ के जानलेवा हमले के बाद से वन विभाग ने निगरानी और सख्त कर दी थी। अब तक हमले के बाद शुरुआती दिनों तक वन कर्मी जंगल और प्रभावित इलाकों के पेड़ों पर दर्जनों ट्रैप कैमरे लगाकर बाघ को कैद करने की कोशिश करते थे। यह भी पढ़ें- Lakhimpur Khiri News: रोशननगर के पास फिर दिखा बाघ, दहशत में किसान इसमें सफलता नहीं मिल रही थी। वन विभाग के विशेष...