रांची, मार्च 2 -- रांची, प्रमुख संवाददाता। सदर थाना की पुलिस ने जमीन के एवज में करोड़ों रुपए की ठगी के आरोपी चंदन ठाकुर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी को न्यूबांधगाड़ी से पकड़ा है। आरोपी के खिलाफ सदर थाना के अलावा कांके थाना में एक करोड़ से अधिक की ठगी का केस दर्ज है। आरोपी काफी दिनों से फरार चल रहा था। आरोपी ने मेसरा निवासी सुजीत कुमार से जमीन की खरीद-बिक्री के एवज में लाखों रुपए की ठगी की है। इसकी जानकारी मिलने के बाद सदर थानेदार कुलदीप कुमार पुलिस बल के साथ रविवार को उसके घर पर छापेमारी कर उसे पकड़ा। आरोपी से पूछताछ करने के बाद उसे कांके थाना के हवाले कर दिया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...