शामली, जून 21 -- कांधला। कस्बा कांधला निवासी तेजपाल ने भूमि खरीद-फरोख्त के मामले में धोखाधड़ी, षड्यंत्र और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाते हुए न्यायालय में प्रार्थना पत्र दाखिल किया था। पीड़ित का आरोप है कि वर्ष 2021 में उसने शिवचरण निवासी कांधला से कृषि भूमि का रजिस्टर्ड इकरारनामा कराया था और छह लाख रुपये के सौदे में 4.20 लाख रुपये अग्रिम दिए थे। बाद में आरोपी ने समय बढ़वाने के बाद वही भूमि किसी अन्य व्यक्ति के नाम बेच दी। पीड़ित का कहना है कि पंचायतों के माध्यम से विवाद सुलझाने का प्रयास किया गया, लेकिन न तो भूमि दी गई और न ही रुपये वापस किए गए। यह भी पढ़ें- जमीन के इकरारनामे में धोखाधड़ी और धमकी का आरोप, न्यायालय में प्रार्थना पत्र दाखिल आरोप है कि 5 मार्च 2026 को आरोपी अपने साथियों के साथ उसके घर पहुंचा और पैसे या जमीन न देने ...