धनबाद, मार्च 15 -- बासदेवपुर कोलियरी में बीसीसीएल प्रबंधन द्वारा फिलहाल जमीन के अभाव में कोयले का उत्पादन कार्य बंद कर दिया गया है। इस कोलियरी में बीसीसीएल पिछले लगभग तीन वर्षों से विभागीय माइंस संचालित कर रहा था। प्रतिवर्ष करीब 80 हजार टन कोयले का उत्पादन होता था। माइंस बंद होने से यहां कार्यरत करीब 200 मजदूर असमंजस में है। फिलहाल मजदूरों के पास काम नहीं रहने से उनके सामने तबादले का संकट खड़ा हो गया है। माना जा रहा है कि माइंस बंद होने के बाद मजदूरों को अन्य कोलियरियों में स्थानांतरित किया जा सकता है। इधर माइंस बंद होने का असर आसपास के क्षेत्रों में रहने वाले लोगों पर भी पड़ने की आशंका है। बासदेवपुर कोलियरी के आसपास लगभग 5000 की आबादी निवास करती है। माइंस के संचालन से इन्हें पानी और बिजली की सुविधा मिलती है। ऐसे में इन इलाकों में पानी और...