पूर्णिया, जून 19 -- कसबा, एक संवाददाता। कसबा प्रखंड में भू-विवाद अब महज दीवानी मामला नहीं रह गया है बल्कि यह लगातार हिंसक रूप लेता जा रहा है। पिछले पांच वर्षों के दौरान भूमि विवाद में तीन लोगों की हत्या हो चुकी है। हाल के दिनों में हुई घटनाओं ने एक बार फिर यह सवाल खड़ा कर दिया है कि आखिर जमीन संबंधी विवादों के समय पर समाधान के लिए प्रशासनिक स्तर पर और क्या कदम उठाने की जरूरत है। यह भी पढ़ें- भूमि विवाद में चाकू घोंप कर ले ली चचेरे भाई की जानहालिया हिंसक घटनाएं ताजा मामला सब्दलपुर पंचायत के डंगराह गांव का है, जहां 18 कट्ठा जमीन को लेकर चल रहे विवाद में काठपुल निवासी मो. क्यूम के 30 वर्षीय पुत्र शाहजहां की गोली मारकर हत्या कर दी गई। घटना के बाद मृतक की मां रजीना खातून के आवेदन पर कसबा थाना में मामला दर्ज किया गया है। पुलिस नामजद आरोपितों की...