प्रतापगढ़ - कुंडा, अप्रैल 6 -- कुंडा। हथिगवां थाना क्षेत्र के पूरे डीह हथिगवां गांव निवासी हरिशंकर तिवारी ने पुलिस को तहरीर दी। पांच अप्रैल को सुबह जमीन के विवाद में परिवार के ही कुछ लोग उसके घर पहुंचे और गालियां देने लगे। उसने विरोध किया तो आरोपी लाठी-डंडे से मारने लगे, जिसमें वह गंभीर घायल हो गया। शोर सुनकर आसपास के लोग दौड़े तो आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए भाग निकले। पीड़ित हरिशंकर तिवारी की तहरीर पर पुलिस ने शिव कुमार तिवारी, रमेश तिवारी, राम नरेश तिवारी उर्फ राजेन्द्र के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...