प्रतापगढ़ - कुंडा, मार्च 3 -- कुंडा। हथिगवां थाना क्षेत्र के भुलसा गांव में जमीन के विवाद में दो पक्षों में मारपीट हो गई, जिसमें पांच लोग घायल हो गए। मारपीट के दौरान शिव शंकर पटेल की 35 वर्षीय पत्नी अर्चना देवी, काशी प्रसाद की 57 वर्षीय पत्नी सुशीला देवी, शिवराम पटेल की 45 वर्षीय पत्नी रीना देवी, उसका 18 वर्षीय बेटा चन्दन तथा कृष्णा की 65 वर्षीय पत्नी ननका देवी घायल हो गईं। परिजनों ने घायलों को सीएचसी में भर्ती करा आरोपियों के खिलाफ नामजद तहरीर पुलिस को दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...