प्रतापगढ़ - कुंडा, अप्रैल 30 -- कुंडा। हथिगवां थाना क्षेत्र के समसपुर साजा गांव निवासी माधुरी देवी पत्नी रमेश कुमार बुधवार की शाम करीब चार बजे अपनी जमीन में बांस लगा रही थी। तभी गांव के कुछ लोग उसे जमीन की रंजिश में गालियां देते हुए लाठी डंडे से मारा पीटा। शोर सुनकर आसपास के लोग दौड़े तो वह लोग जान से मारने की धमकी देते चले गए। परिजनों ने घायल का सीएचसी में इलाज कराया। पीड़िता ने मामले की नामजद तहरीर पुलिस को दी है। पीड़िता माधुरी देवी की तहरीर पर पुलिस ने नीरज पटेल, सूरज पटेल, कबली पत्नी चौबे पटेल के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...