लखीमपुरखीरी, मई 14 -- लखीमपुर खीरी। मितौली तहसील के भीखमपुर गांव निवासी किसान ने जमीन की पैमाइश न होने से नाराज होकर टावर पर चढ़ गया। इससे इलाके में हड़कंप मच गया। किसान ने जमीन की पैमाइश के लिए अर्जी डाली थी। एसडीएम के आदेश के बाद भी पैमाइश नहीं हुई। इससे किसान नाराज था। किसान ने राजस्व निरीक्षक पर 50 हजार रुपये मांगने का आरोप लगाया। टावर पर चढ़े किसान को नीचे उतारने के लिए पुलिस समझाने में जुटी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...