प्रतापगढ़ - कुंडा, मई 2 -- कुंडा, संवाददाता। विवादित जमीन पर शव दफनाने को लेकर दो पक्षों के आमने-सामने होने पर पुलिस और लेखपाल की टीम पहुंच गई। घंटों पैमाइश के बाद मृतका के परिजनों ने विवादित जमीन से हटकर अपनी जमीन पर कब्रिस्तान शव दफन किया तो पुलिस प्रशासन ने राहत की सांस ली। मानिकपुर थाना क्षेत्र के त्रिलोचनपुर गांव निवासी कल्लू की 70 वर्षीय पत्नी सुन्दरा देवी की बीमारी के चलते मौत हो गई थी। शनिवार सुबह परिजन गांव के बाहर अपनी जमीन बताकर वहां शव दफन करने लगे। तभी करीब स्थित एक स्कूल के कुछ लोग विरोध करने लगे। सूचना पर एसआई अचिंत्य शुक्ला ने राजस्व टीम बुलाकर पैमाइश करने को कहा। यह भी पढ़ें- राजस्व टीम के द्वारा कराई जाएगी जमीन की पैमाइश लेखपाल राजकुमार पाल ने राजस्व कर्मियों के साथ पैमाइश की तो कब्र बनाने की जगह स्कूल की निकली। बाद में म...