संतकबीरनगर, फरवरी 24 -- संतकबीरनगर, हिन्दुस्तान टीम। संतकबीरनगर जिले में मीरगंज में बनने वाला बस डिपो फिर से चर्चा में आ गया है। साल भर से अधिक तक मामला शांत रहा। शनिवार को रोडवेज निर्माण के लिए अधिकारियों ने जमीन की फिर से पैमाइश करवाई। नेशनल हाईवे से 110 फीट छोड़कर जेसीबी से जमीन की खुदाई कर निशान देही की गई। इस दौरान जमीन की नपाई भी की गई। इस पर ग्रामीणों आपत्ति जता रहे हैं। आसपास रहने वाले लोगों का आरोप है कि मनमाने तरीके से जमीन की पैमाइश कर ली जा रही है। कर्मचारियों द्वारा कहा जा रहा है कि हम लोगों के मकान के आसपास बंजर की जमीन है। अगर मकान के आसपास बंजर की जमीन है तो हम लोगों का रकबा कहां गया। ग्रामीणों का कहना है कि नेशनल हाईवे से जो इंटरलॉकिंग सड़क दक्षिण से उत्तर की तरफ गई है वह सड़क भी समाप्त कर दी जा रही है। जिस दिन रोडवेज की ...