देहरादून, जनवरी 29 -- देहरादून, वरिष्ठ संवाददाता। पटेलनगर क्षेत्र के शीशमबाड़ा इलाके में एक ही जमीन का सौदा कर अलग-अलग लोगों से लाखों रुपये हड़प लिए गए। एक पीड़ित की शिकायत पर पटेलनगर कोतवाली पुलिस ने बुधवार को आरोपी महिला, उसकी बेटियों और दामादों के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कर लिया है। शिकायत करने वाले पीड़ित से बीस लाख रुपये ठगे गए। इंस्पेक्टर पटेलनगर सीबीएस अधिकारी ने बताया कि विकासनगर के धर्मावाला निवासी विकास धानिया ने तहरीर दी। बताया कि उन्होंने मौजा शीशमबाड़ा स्थित खसरा नंबर-360 और 362 की कुल 0.1129 हेक्टेयर जमीन का सौदा प्रमिला से किया था। इसके एवज में 15 लाख रुपये नकद बतौर ब्याना दिए गए थे और रजिस्ट्री की तारीख 28 जुलाई 2025 तय हुई थी। तय तारीख पर विकास धानिया सब-रजिस्ट्रार कार्यालय पहुंचे और शाम तक इंतजार किया। बेचने वाला प...