औरंगाबाद, अप्रैल 8 -- दाउदनगर, संवाद सूत्र। दाउदनगर प्रखंड के बल्हमा गांव के ग्रामीणों ने डीएम को पत्र लिखकर गांव के ही श्मशान घाट की जमीन की गलत हुई बंदोबस्ती को रद्द करने की मांग की है। ग्रामीणों द्वारा दिए गए आवेदन में कहा गया है कि कनाप पंचायत के बल्हमा गांव के श्मशान घाट की 3 एकड़ 94 डिसमिल जमीन है। इसकी बंदोबस्ती गांव के ही एक व्यक्ति ने करा ली है। ग्रामीणों के अनुरोध पर अंचल अमीन उसे श्मशान घाट की मापी करने गए तो ग्रामीणों ने पुराना कागज दिखाया जिसमें स्पष्ट रूप से श्मशान घाट अंकित था। उसे दिन दो व्यक्तियों का दाह संस्कार भी हुआ था जिसका प्रतिवेदन अमीन द्वारा सीओ को दिया गया है। आवेदन पर गांव के हृदयानंद यादव, नागेंद्र सिंह यादव, सुनील कुमार, दीपक कुमार, राम विनोद सिंह, रामनरेश यादव, रीता देवी, विकास कुमार आदि ने हस्ताक्षर बनाए हैं...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.