नोएडा, मार्च 28 -- नोएडा, वरिष्ठ संवाददाता। जेवर क्षेत्र में एयरपोर्ट बनने से जमीन की कीमतों में दो तीन से छह गुणा तक उछाल आया है। एयरपोर्ट न बनने तक जहां जमीन की खरीद-फरोख्त सीमित मात्रा में ही होती थी। वहीं, अब रोजाना बड़े स्तर पर खरीद-फोरख्त हो रही है। वहीं कॉलोनाइजर भी एयरपोर्ट के नाम पर खूब कॉलोनियां बसा रहे हैं। जेवर के साथ-साथ आसपास क्षेत्रों की कीमतों में भी उछाल आया है। जेवर क्षेत्र में एयरपोर्ट बनने से पहले आबादी की जमीन की कीमत 10 हजार रुपये प्रति वर्ग गज से लेकर 20 हजार रुपये प्रति वर्ग गज थी। अब आबादी की जमीन की कीमत 30 हजार रुपये से लेकर 80 हजार रुपये प्रति वर्ग गज तक है। वहीं, मुख्य सड़क और रास्तों पर आने वाली आबादी की जमीन की कीमत 50 हजार रुपये से लेकर डेढ़ लाख रुपये वर्ग गज तक है। पहले खेती के लिए एक लाख रुपये बीघा में भू...