जमीन का सौदा कर 50 लाख हड़पे, तीन पर मुकदमा दर्ज
बरेली, जून 27 -- नवाबगंज। दबंगों ने एक व्यक्ति के हाथ विवादित जमीन का सौदा कर 50 लाख रुपए ऐंठ लिए। जब उसे विवादित जमीन होने का पता चला तो रुपए वापस मांगे। जिस पर दबंगों ने उसे खूब धमकाया। घटना की रिपोर्ट दबंगों के खिलाफ थाना नवाबगंज में दर्ज कराई गई है।बरेली के बारादरी थाना क्षेत्र के फाल्तूनगंज के मुकेश कुमार ने 2023 में उन्होंने साथियों के साथ फरीदपुर के फर्रुखपुर निवासी अशफाक अली शाह, इशहाक अली शाह और सज्जाद अली शाह से टांडा सादात गांव में स्थित भूमि खरीदने के लिए 1 करोड़ 85 लाख रुपये में सौदा किया था। आरोप है कि सौदा के बाद आरोपियों ने उनसे 50 लाख रुपये ले लिए थे। जब उन्होंने बैनामा कराने को कहा तो वह टालमटोल करते रहे। काफी समय बाद पता चला कि उस जमीन को लेकर इलाहाबाद हाईकोर्ट में पहले से वाद लंबित है, उस पर स्टे हो चुका है। जब उसने रुप...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.