फरीदाबाद, जून 2 -- बल्लभगढ़,अशेाक जैन। जमीन के सौदे में धोखाधड़ी करने के मामले में छायंसा थाना पुलिस ने एक पिता-पुत्र के खिलाफ मामला दर्ज किया है। आरोपियों में गांव जवां निवासी दिनेश मलिक और उसके बेटे संदेश मलिक का नाम है। आरोप है कि दोनों ने एक व्यक्ति से जमीन का सौदा कर लाखों रुपये लेने के बाद वही जमीन किसी अन्य महिला को बेच दी। यह भी पढ़ें- जमीन का सौदा कर दूसरी महिला को बेच दी संपत्तिशिकायतकर्ता का विवरण पुलिस को दी शिकायत में गांव मच्छगर निवासी रामकुमार ने बताया कि मई 2025 में आरोपियों ने अपनी 2 कनाल 13 मरला जमीन बेचने का प्रस्ताव रखा था। दोनों पक्षों के बीच 94 लाख रुपये में सौदा तय हुआ। शिकायतकर्ता ने पहले 50 हजार रुपये टोकन राशि दी। इसके बाद 30 लाख रुपये आरटीजीएस के माध्यम से तथा 10 लाख रुपये अतिरिक्त भुगतान के रूप में दिए गए। इस प...