गुमला, अप्रैल 3 -- गुमला, प्रतिनिधि। सदर थाना क्षेत्र के कसीरा पत्तिया निवासी गीता महली ने गुरुवार को सदर थाना में जमीन मालिक और उनके परिवार द्वारा बकाया पैसा वापस नहीं करने को लेकर आवेदन सौंपा है। दिए आवेदन के अनुसार गीता ने बताई कि वर्ष 2014 को करमटोली निवासी स्व बेंजामीन एक्का से 7 हजार के दर से 6 डिसमील जमीन का एग्रीमेन्ट किए थे। परंतु गलत कागाज दिए जाने के कारण परमिशन नहीं हुआ। मेरे द्वारा जमीन के बदले कुल 3 लाख 7 हजार जमीन मालिक स्व बेंजामीन एक्का को उनके घर पर दिया था। बेंजामीन एक्का के मृत्यु के बाद उनके पत्नी मौना एक्का,बेटा सुधीर एक्का और आशीष एक्का के द्वारा उस जमीन को किसी दुसरे व्यक्ति को बेच दिया गया। जब मैं अपना पैसा मांगी तो टाल मटोल करने लगे। इसके बाद कुछ दिन के बाद 1 लाख रुपये वापस किया गया और फिर कहा गया कि बाकी राशि 3-...