जमीन का फर्जी बैनामा कराने का आरोप, दो पर मुकदमा
फर्रुखाबाद कन्नौज, जुलाई 16 -- कायमगंज, संवाददाता। पुश्तैनी जमीन का कूटरचित दस्तावेजों के आधार पर फर्जी बैनामा कराकर कब्जा करने की कोशिश और रुपये की मांग करने के आरोप में पुलिस ने दो लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। मोहल्ला छपट्टी निवासी आशीष गंगवार ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनके पिता कृष्ण गंगवार सेवानिवृत्त वरिष्ठ नागरिक थे, जिनका 18 जून को निधन हो गया। परिवार पिछले 15-16 वर्षों से गाजियाबाद में रह रहा है, जबकि कायमगंज के मोहल्ला चिलांका स्थित पुश्तैनी जमीन, खंडहर मकान और दुकान उनके पिता के नाम नगर पालिका अभिलेखों में दर्ज हैं। इस संपत्ति का वर्ष 1939 में उनके बाबा बाबूराम ने क्रय किया था और तब से परिवार उसका स्वामित्व व देखरेख करता आ रहा है।
आरोप आरोप है कि वर्ष 2014 में जगतार सिंह यादव ने दो महिलाओं के साथ मिलकर कूटरचित दस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.