प्रतापगढ़ - कुंडा, मई 7 -- लक्ष्मणपुर। लीलापुर थाना क्षेत्र के देवली निवासी दामिनी वर्मा ने डीएम से की गई शिकायत में आरोप लगाया कि पिता के नाम खतौनी में दर्ज जमीन पर गांव के ही प्रभावशाली लोगों ने कब्जा कर लिया है। जिसकी शिकायत के बाद भी आरोपी कब्जा नहीं छोड़ रहे हैं। कई बार समाधान दिवस में भी शिकायत की गई, लेकिन तहसील प्रशासन के साथ पुलिस भी कार्रवाई नहीं कर रही है। पीड़िता ने डीएम से शिकायत कर न्याय की मांग की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...